Essay on diwali in hindi 250 words | दिवाली पर 250 शब्दों में निबंध

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम दिवाली पर 250 शब्दों में निबंध
(Essay on diwali in hindi 250 words) लिखने जा रहे हैं। 

दिवाली त्योहार के  महत्व को बच्चों को समझाने के लिए अक्सर उन्हें इस त्योहार पर निबंध लिखाया जाता है ताकि वे हमारी संस्कृति के प्रति के जागरूक हो सके तथा वे इसके महत्व को समझ सके तो बिना समय गवाही आइए शुरू करते हैं दिवाली पर निबंध ( Essay on diwali in hindi)


इसे भी पढ़े 


Essay on diwali in hindi 250 words में

प्रस्तावना

दिवाली हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है हिंदू धर्म ही एकमात्र ऐसा धर्म है जहां पूरे वर्ष भर कोई ना कोई त्यौहार जरूर मनाया जाता है पर दिवाली त्योहार अपना एक विशेष महत्व रखता है । त्योहार एक ऐसा जरिया होते है जो लोगों को एक सूत्र में बांधते है तथा लोग एक साथ आकर खुशियां मनाते हैं।

दीपावाली का अर्थ 


दीपावली दो शब्दों से मिलकर बना है दीप तथा आवली दीप का अर्थ है दीपक तथा आवली का अर्थ है श्रंखला इस प्रकार दीपावली का अर्थ दीपो की जगमगाती श्रंखला है।

दिवाली क्यों मनाई जाती है


हमारे हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेता युग में कार्तिक माह की अमावस्या के दिन भगवान श्री राम माता सीता, भाई लक्ष्मण तथा अपने प्रिय भक्त हनुमान के साथ अयोध्या वापस लौट कर आए थे इस दिन अयोध्या वासियों ने राम जी के स्वागत के लिए पूरी अयोध्या को घी के दीपक जला कर सजाया था। तब से लोग इस दिन को हर वर्ष दीपावली पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं।

दीवाल कैसे मनाई जाती है


इस त्यौहार की तैयारी के लिए लोग अपने घरों की साफ-सफाई तथा रंगाई करते हैं। दिवाली के 2 दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है इस दिन लोग खरीदारी करना शुभ मानते हैं फिर यम दूतिया का त्योहार तथा अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है दिवाली के दिन मुहूर्त के अनुसार रात को लक्ष्मी व गणेश जी का पूजन किया जाता है । घर में तरह-तरह के पकवान व व्यंजन बनाए जाते हैं लोग अपने घरों को दीपो, विद्युत मालाओं तथा रंगोली से सजाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं।


दीवाली का महत्व


लोगों ने राम जी के प्रति अपने प्रेम को जताने के लिए के के दीपक जला कर स्वागत किया यह त्यौहार हमें सिखाता है कि हमें अपनी खुशियां कैसे मनानी चाहिए तथा किसी के प्रति अपने प्रेम को कैसे व्यक्त किया जाता है। यदि हम बम पटाखे जलाकर अपनी खुशियां जाहिर कर रहे हैं तो इसे हमें बदलना होगा क्योंकि हम  हमारी प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं। तथा वे लोग जो दिवाली में मदिरापान तथा जुआ खेलना जैसी चीजों में लिप्त रहते हैं वे वास्तव में अभी तक दिवाली के सही महत्व को नहीं समझ पाए हैं।

उपसंहार


दिवाली अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है श्री राम जी ने रावण का वध करके अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया और फिर भी अयोध्या लौटे । यह त्यौहार हमें संदेश देता है की हम अपने अंदर की बुराइयों से लड़कर उन्हें मिटा दे तथा चारों और प्रेम का प्रकाश फैलाकर मिल जुल कर रहे। क्योंकि

दीवाली है दीपो का पर्व
अधर्म पर धर्म का मंगलकार्य  


************


दिवाली पर 10 वाक्य
(10 lines on diwali in hindi



1) दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

2) इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद माता सीता तथा भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।

3) अयोध्या वासियों ने राम जी का स्वागत घी के दीप जलाकर किया।

4) यह दिन कार्तिक मास की अमावस्या का था।


5) इस त्यौहार को अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में मनाया जाता है।


6) दिवाली में लोग दीपक तथा बिजली की मालाएं जलाते हैं।


7) त्यौहार की तैयारी के लिए लोग घरों की साफ सफाई करते हैं।

8) दीवाली के दिन लोग माता लक्ष्मी तथा गणेश जी की पूजा करते हैं।

9) यह त्यौहार धर्म की आधार में पर जीत का प्रतीक है।

10) इस त्यौहार में लोग एक दूसरे को मिठाई तथा वस्त्र देते हैं।


हमने क्या सीखा


दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने दीपावली पर निबंध लिखना सीखा Essay on diwali in hindi 250 words) तथा हमने हमारी संस्कृति तथा धर्म के महत्व को भी समझा। हमने दिवाली पर 10 वाक्य को भी पड़ा।

Essay on diwali, diwali, essay , hindi
Essay on diwali in hindi 250 words 



Vedio :




मैं आशा करता हूं कि मेरा यह आर्टिकल Essay on diwali in hindi 250 words आपको जरूर पसंद आया होगा यदि आपके कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए।


धन्यवाद
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने