नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम Podcast kya hai, Podcast कैसे शुरू करें तथा podcast कैसे बनाएं इस विषय से जुड़े आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिएगा। तो चलिए शुरू करते हैं -
Podcast क्या है
Podcast दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। पहला pod तथा दूसरा cast इन दोनों शब्दों को अलग-अलग शब्दों से लिया गया है pod को ipod से तथा cast को broadcast से।
Ipod ऐसी डिवाइस होती है जिससे रिकॉर्ड की गई आवाजों को सुना जा सकता है तथा broadcast का अर्थ होता है -प्रसारण तो इस प्रकार इसका अर्थ ऑडियो का प्रसारण समझा जा सकता है।
इसकी परिभाषा निम्न प्रकार है " कोई भी ऐसी ऑडियो फाइल जो कि इंटरनेट पर उपलब्ध है तथा उसे डाउनलोड किया जा सकता है पॉडकास्ट कहलाता है।"
इसमें हम बोलने वाले व्यक्ति की केवल आवाज को सुन सकते हैं पर उस व्यक्ति को देख नहीं सकते। यह रेडियो का ही एक आधुनिक वर्जन है बस फर्क इतना है कि रेडियो पर हम अपनी मर्जी के कार्यक्रम जब मन करे तब नहीं सुन सकते हैं तथा रेडियो कार्यक्रमों का इंतजार करना पड़ता है। पॉडकास्ट में हमारा मन जब जिस ऑडियो को सुनने का होता है उसे हम बार-बार सुन सकते हैं। इसके लिए हमें किसी का इंतजार नहीं करना पड़ता है। बस हमारे पास एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
पॉडकास्ट अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है वहां की ज्यादातर आबादी पॉडकास्ट सुनना पसंद करती है तथा भारत में भी पिछले कुछ वर्षों से इसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो रही है है और आने वाले समय में इसका प्रचलन और बढ़ने के आसार है। आइए अब जानते हैं पॉडकास्ट को बनाया कैसे जाता है-
पॉडकास्ट कैसे बनाएं
एक बेहतरीन पॉडकास्ट बनाने के लिए आपके पास निम्न चीजों का होना आवश्यक है-
जब आप पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें तो आप ऐसे स्थान पर हो जहां पर बिल्कुल भी शोर ना हो।
आपके पास आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए एक रिकॉर्डिंग डिवाइस होनी चाहिए जैसे कि कंप्यूटर व मोबाइल
आपके पास एक अच्छा माइक होना चाहिए ताकि आपकी आवाज बिल्कुल साफ साफ रिकॉर्ड हो सके।
आपकी आवाज अच्छी होनी चाहिए क्योंकि पॉडकास्ट में सारा खेल आवाज का ही है आप अपने आवाज के दम पर ही अपने श्रोताओं को आकर्षित कर सकते हैं। आवाज अच्छी होगी तो आपको सुनने वाले आपको फॉलो करने लग जाएंगे और आप जब भी नया पॉडकास्ट रिकॉर्ड करेंगे तो उनके पास यह नोटिफिकेशन पहले पहुंच जाएगा।
पर यदि आपकी आवाज अच्छी नहीं है तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है । आप भी पॉडकास्ट रिकॉर्ड करें और ऐसे विषय पर पॉडकास्ट बनाएं जिससे लोगों का ज्ञान बढ़ता हो या लोगों को जानकारी मिलती हो तब लोग आपकी आवाज पर ध्यान न देकर उस बात पर ध्यान देंगे जिसको आप बता रहे हैं। आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी आप भी जरूर सफल होंगे।
आपके पास भरपूर आत्मविश्वास होना जरूरी है आप कोशिश करें कि पॉडकास्ट रिकॉर्ड करते समय आप अटक अटक कर ना बोले यानी कि आप वाक्य को छोटा रखें व एक बार में ही बोलने का प्रयास करें।
जिस विषय पर आप पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने जा रहे हैं उसके बारे में पहले से लिख कर रखें ताकि आप कोई चीज भूल ना जाए।
एक बार पॉडकास्ट रिकॉर्ड हो जाने के बाद यदि आप उसमें धीमा बैकग्राउंड म्यूजिक देना चाहते हैं तो दे सकते हैं पर यह केवल तभी करें जब पाॅडकास्ट सुनने में और अच्छा लगे। वरना ना करें। और व म्यूजिक कॉपीराइट फ्री होना चाहिए।
तो यह थे कुछ महत्वपूर्ण बिंदु जो आपको ध्यान रखने की जरूरत है।
पॉडकास्ट को कहाॅ अपलोड करें
आपके मन में यह सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि हम पॉडकास्ट तो रिकॉर्ड कर लेंगे पर हम इसे अपलोड कहां करें और पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए। आइए अब जानते हैं कि यह सब कैसे होगा-
Google play store पर बहुत सारे ऐप्स है जिनको डाउनलोड करके आप अपनी पॉडकास्ट को अपलोड कर सकते हैं पर हम यहां पर कुछ प्रचलित एप्स बताने जा रहे हैं-
Khabri studio app
इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए और अपना मोबाइल नंबर देकर अपना खाता बनाइए। और यहां पर अपनी पॉडकास्ट्स को अपलोड कर सकते हैं जब आपके 100 से अधिक फॉलोअर हो जाएंगे तब उसके बाद आप यहां से पैसे भी कमा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति आपके पॉडकास्ट को एक बार सुनता है तो उसे 1 play कहां जाता है।
Anchor App
यह ऐप भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इस ऐप की खास बात यह है कि यदि आप यहां पर अपनी पॉडकास्ट को अपलोड करते हैं तो यह ऐप खुद ही Spotify और Google podcast के साथ अन्य बहुत सारे पॉडकास्ट प्लेटफार्म पर आपके पॉडकास्ट को फैला देता है।
बहुत सारे लोग सवाल करते हैं कि Google podcast पर पॉडकास्ट को कैसे अपलोड करें तो आप anchor की मदद यह कर सकते हैं।
जहां तक इस एप से पैसे कमाने की बात है अभी भारत में आप इससे पैसे नहीं कमा सकते हैं। भारत में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। पर जल्द ही यह सुविधा भारत में भी उपलब्ध होने के आसार हैं । यदि आप इस ऐप पर अच्छे फॉलोअर प्राप्त कर लेते हैं तब इस ऐप की मदद से आप अन्य माध्यमों से भी पैसा कमा सकते हैं।
इन दोनों ही एप्स का प्रयोग में करता हूॅ और दोनों ही ऐप्स काफी अच्छी है।
यदि आप की आवाज काफी शानदार है तब आप बड़े पॉडकास्ट ऐप कंपनियों के लिए भी अपनी आवाज देकर पैसे कमा सकते हैं।
पॉडकास्ट किस विषय पर बनाएं
लोगों के मन में इस विषय को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है कि पॉडकास्ट किस विषय पर बनाएं तो यहां पर हम आपको कुछ विषय बताने जा रहे हैं जिन पर आप काम कर सकते हैं।
Motivation -यदि आपकी आवाज प्रभावशाली है तब आप मोटिवेशनल बातों पर अपना पॉडकास्ट का शुरू कर सकते हैं।
Story telling -यदि आप कहानी सुनाना बहुत अच्छे से जानते हैं तब आप स्टोरी टेलिंग पर अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।
Expert- यदि आप किसी विषय के बहुत अच्छे जानकार हैं तब आप उस पर अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।
News -यदि आपकी भाषा पर अच्छी पकड़ है तो आप समाचार पर अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।
Interview- यदि आप अन्य व्यक्तियों का इंटरव्यू लेते हैं तो आप उस पर भी अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।
Education- यदि आप पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं तो आप ऐसे विषय पर पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं जिसे लोगों को सुनाया जा सके उदाहरण के तौर पर सामान्य ज्ञान एक ऐसा ही विषय है।
पॉडकास्ट के फायदे क्या है
पॉडकास्ट के फायदे इस प्रकार हैं-
क्योंकि वीडियो देखने में ज्यादा समय की बर्बादी होती है तो वही पॉडकास्ट समय को बचाता है।
इंटरनेट डाटा की बचत होती है क्योंकि वीडियो को देखने में ज्यादा डाटा खर्च होता है।
हम पॉडकास्ट को अन्य कार्यों को करते हुए भी सुन सकते हैं।
इससे हमारी आंखों व शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।
पॉडकास्ट की कमियां
पॉडकास्ट की सबसे बड़ी कमी यही है कि इसे बिना इंटरनेट के नहीं सुना जा सकता है आपके पास इंटरनेट होना आवश्यक है।
आपकी आवाज की एडिटिंग करके अन्य प्लेटफार्म पर अपलोड भी किया जा सकता है और आप कुछ नहीं कर पाएंगे।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में बताई गई बातों से ही निष्कर्ष निकलता है की आने वाले समय में पॉडकास्ट को सुनने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी और लोगों के लिए यह कमाई का साधन बनने के साथ-साथ एक सुविधाजनक भी होगा। आप भी पॉडकास्ट शुरू करना चाहते हैं तो जरूर शुरू कीजिए क्योंकि आने वाले समय में इसकी मांग बहुत अधिक बढ़ सकती है।
इस विषय से जुड़े आपके कुछ सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।