महात्मा गांधी जी पर 25 वाक्य | 25 lines on Mahatma Gandhi in hindi

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम महात्मा गांधी जी पर 25 वाक्य आपको बताने जा रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की जब भी बात होती है तो गांधीजी का नाम सर्वप्रथम लिया जाता है क्योंकि उनका भारत की स्वतंत्रता में बहुत अहम योगदान रहा है। तो चलिए जानते है गांधी जी के जीवन से जुड़ी 25 बातें।


महात्मा गांधी जी पर 25 वाक्य



1)  महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।


2)  महात्मा गांधी जी का वास्तविक नाम मोहन दास करम चंद्र गांधी था उन्हें महात्मा नाम कवि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा दिया गया था।


3)  गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था। इनकी माता एक धार्मिक विचारों वाली महिला थी।


4)  गांधी जी का विवाह 13 साल की उम्र में कस्तूरबा गांधी से हुआ था।


5)  गांधी जी के जन्म दिवस को लोग विश्व अहिंसा दिवस तथा गांधी जयंती के तौर पर मनाते हैं।


6)  गांधी जी को बापू तथा राष्ट्रपिता के नाम से भी जाना जाता है। तथा इन्हें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता सुभाष चंद्र बोस ने कहा था।


7)  गांधी जी ने कानून की पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी।


8)  महात्मा गांधी महान स्वतंत्रता सेनानी ,राजनेता, बुद्धिजीवी व समाज सुधारक थे।


9)  गोपाल कृष्ण गोखले को वे अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।


10)  गांधी जी ने देश की आजादी के लिए बहुत सारे आंदोलन चलाए जिनमें  सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन,  तथा भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख हैं।


11)  गांधीजी का जीवन 3 सिद्धांतों को समर्पित था -सत्य अहिंसा व ब्रह्मचर्य 


12)  गांधी जी ने 'करो या मरो' का नारा दिया था।


13)  गांधीजी की मातृभाषा गुजराती थी।


14)  महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) के सदस्य थे तथा वे एक बार इसके  अध्यक्ष भी रहे।


15)  15 अगस्त 1947 को जब भारत में आजादी का जश्न मनाया तब महात्मा गांधी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में थे।


16).  "माय एक्सपेरिमेंट विथ ट्रुथ " गांधी जी की एक चर्चित पुस्तक है।


17)  गांधी जी ने रोलेट एक्ट को काला कानून कहा था क्योंकि इसी एक्ट के कारण जलियांवाला बाग जनसंहार की घटना हुई थी।


18)  गांधी जी ने देश के लोगों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने के लिए तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया। इसकी शुरुआत होने खुद चरखा चलाकर की।


19)  गांधी जी एक सादगी भरा जीवन व्यतीत करते थे तथा उन्होंने अपने जीवन भर शाकाहारी भोजन ग्रहण किया।


20)  गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम था।


21)  गांधीजी 1893 दक्षिण अफ्रीका चले गए थे जहां पर उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। वहां पर उन्होंने इस रंगभेद के प्रति सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया।


22)  महात्मा गांधी जी का नाम पांच बार नोबेल प्राइज जो कि विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार है के लिए नामित किया गया था और 1948 में नोबेल प्राइज मिलने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।


23)  गांधी जी का जीवन न सिर्फ भारत के लोगों के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।


24)  महात्मा गांधी जी ने 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना की। गांधी जी ने दलितों के लिए हरिजन शब्द का प्रयोग किया था।


25)  महात्मा गांधी जी की हत्या 30 जनवरी 1948को नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी।



आज गांधी जी भले ही हमारे बीच उपस्थित ना हो पर उनके विचार सिद्धांत व आदर्श सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

हमने क्या सीखा


इस आर्टिकल में हमने महात्मा गांधी जी पर 25 वाक्य को पढ़ा और गांधीजी के जीवन को समझने की कोशिश की।

Gandhi ji in hindi,25 lines on gandhi ji in hindi
महात्मा गांधी जी पर 25 वाक्य 



आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने