उत्तराखंड करंट अफेयर्स: अगस्त 2026 के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UKPSC, UKSSSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अगस्त 2026 में उत्तराखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। इनमें नई सरकारी योजनाएं, संस्थागत घोषणाएं एवं भर्ती से जुड़ी अहम खबरें शामिल हैं। आइए प्रश्न-उत्तर के माध्यम से इन सभी तथ्यों को समझते हैं।
important gk questions from uttarakhand in august 2026

अगस्त 2026 उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

Q 1: उत्तराखंड में पहली बार किस संस्था की स्थापना की घोषणा की गई?
Ans- 15 अगस्त 2026 को देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य सरकार ने प्रदेश के पहले "युवा आयोग" की स्थापना की घोषणा की। यह आयोग राज्य के युवाओं से जुड़े मुद्दों पर नीति-निर्माण और सुझाव देने का कार्य करेगा।
Q 2: राज्य सरकार ने किन जिलों में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है?
Ans- राज्य सरकार ने चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा जिलों में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन को रोकना है।
Q 3: वर्ग तीन और वर्ग चार की भूमि पर काबिज लोगों को कौन सा अधिकार दिए जाने की घोषणा हुई?
Ans- राज्य सरकार ने वर्ग तीन और वर्ग चार की भूमि पर काबिज लोगों को भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा की है जिससे ऐसे हजारों परिवारों को भूमि पर कानूनी स्वामित्व का लाभ मिलेगा
Q 4: उत्तराखंड सरकार युवाओं के लिए कौन सी नई योजना शुरू करने जा रही है?
Ans-  राज्य सरकार जल्द ही "मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026" शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा सरकारी व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सिविल सेवा (UPSC/PCS), रक्षा सेवा (CDS), बैंकिंग, रेलवे, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। यह योजना विशेष रूप से दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी मानी जा रही है जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते।
Q 5: राज्य में नकल विरोधी कानून के तहत भर्ती के मोर्चे पर अब तक क्या उपलब्धि रही है?
Ans- राज्य सरकार के अनुसार  नकल विरोधी कानून लागू होने और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयासों के परिणामस्वरूप पिछले पांच वर्षों में राज्य में 34 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
Q 6: उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य किस कानून के मामले में बना है?
Ans- उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड/UCC) लागू की गई है।
Q 7: राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से अब तक कितनी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं?
Ans- मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना और लखपति दीदी योजना के माध्यम से राज्य में अब तक तीन लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन चुकी हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया है।
Q 8: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 ने अब तक कौन सी उपलब्धि हासिल की है?
Ans- उत्तराखंड सरकार के अनुसार, चारधाम यात्रा 2026 ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए यात्रा शुरू होने के 114 दिनों के भीतर ही 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की यह बढ़ती संख्या यात्रा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है।
Q 9: आदि कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में किस तरह वृद्धि देखी गई है?
Ans-  वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश यात्रा के बाद वहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार तेजी से वृद्धि हुई है। 
वर्ष 2023 – करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए 2024 – लगभग 29 हजार
2025 में करीब 36 हजार
वर्ष 2026 में एक मई को यात्रा शुरू होने के बाद केवल दो महीनों के भीतर ही 52 हजार से अधिक श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन कर चुके हैं
Q 10: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की कौन सी प्रतीक्षित भर्ती अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है?
Ans-  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अपर पीसीएस (एडिशनल पीसीएस) के 63 रिक्त पदों का प्रस्ताव विभिन्न विभागों से प्राप्त हो चुका है और आयोग द्वारा इस पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है जिसके बाद विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा।

निष्कर्ष

अगस्त 2026 का महीना उत्तराखंड के लिए नई योजनाओं और संस्थागत घोषणाओं दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। युवा आयोग की स्थापना, नई कोचिंग योजना और भर्ती से जुड़ी खबरें जहां राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ी हैं विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन तथ्यों को अच्छी तरह याद रखें, क्योंकि योजनाओं संस्थाओं और सरकारी आंकड़ों से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने