"मुझसे अधिक कामयाब बनकर दिखाओ": कंगना रनौत का बाबा रामदेव, आशुतोष राणा और राखी सावंत पर पलटवार

24 अगस्त 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने आलोचकों को एक के बाद एक करारा जवाब दिया। उन्होंने बाबा रामदेव, आशुतोष राणा, राखी सावंत, सोनू सूद और तापसी पन्नू का नाम लेते हुए उन्हें असफल करार दिया और कहा कि जब तक ये लोग उनकी बराबरी की सफलता नहीं हासिल कर लेते वे उनकी सलाह नही सुनेंगी।

kangna ranaut reply to baba ramdev,rakhi sawant, ashutosh rana, tapsee pannu and snou sood

कैसे हुई विवाद की शुरुआत 

इस पूरे विवाद की जड़ कंगना रनौत के उस बयान में है जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे Gen Z प्रदर्शनकारियों को "जेनरेशन गटर" कहा था। इस बयान के बाद बॉलीवुड और सार्वजनिक जीवन में कई लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की। आशुतोष राणा और सोनू सूद ने भी इस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद यह विवाद और अधिक गहरा होता गया।

आशुतोष राणा व राखी सावंत पर कंगना का पलटवार

कंगना रनौत ने अभिनेता आशुतोष राणा को लेकर कहा कि वे रोज उनके बारे में "कुत्ते की तरह भौंकने" जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। राखी सावंत के बारे में कंगना ने कहा कि वे उनके चरित्र को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां करती रहती हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत हमला बताते हुए कहा कि ऐसी बातें वे बर्दाश्त नहीं करेंगी। ये सभी असफल लोग हैं जो केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए उन पर लगातार हमला करते रहते है ये वही जो लोग हैं जो उनकी जीवन में हासिल की गई सफलता का एक प्रतिशत भी नहीं कमा पाए हैं 

बाबा रामदेव पर सबसे तीखी प्रतिक्रिया

अपने संबोधन में कंगना रनौत ने सबसे तीखी प्रतिक्रिया बाबा रामदेव को लेकर दी। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने महिलाओं के बारे में जिस तरह की टिप्पणियां की हैं वे समाज की हर मर्यादा को लांघने वाली हैं। कंगना ने कहा कि एक महिला के बारे में जिस भाषा में बाबा रामदेव ने बात की है उससे पूरे समाज को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बाबा रामदेव को महिलाओं के बारे में अपनी सोच पर गंभीरता से पुनर्विचार करना चाहिए। 

तापसी पन्नू और सोनू सूद का भी जिक्र

कंगना ने तापसी पन्नू पर आरोप लगाया कि वे उनके माता-पिता उनकी परवरिश और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का अपमान करती हैं। सोनू सूद के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक भाषण में संयम बरतने की सलाह दी, जिसे कंगना ने सिरे से खारिज कर दिया।

कंगना का स्पष्ट संदेश

मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि वे इन सभी टिप्पणियों को और अधिक बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके आलोचकों को पहले उनके जितनी सफलता हासिल करनी होगी तभी उनकी बात सुनी जाएगी। कंगना ने यह भी स्पष्ट किया कि वे हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद हैं और जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रखने का उन्हें पूरा अधिकार है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने