Home Delhi Poltics

राज्यसभा क्या है? |what is Rajya Sabha in hindi

Table of Contents [Show]
    नमस्कार दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे राज्यसभा क्या क्या है? व इससे जुड़े आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे-

    राज्यसभा क्या है (what is rajya sabha)


    राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च सदन होता है। राज्यसभा का उल्लेख संविधान के भाग 5 के आर्टिकल 80 में किया गया है यह भारतीय संसद का एक महत्वपूर्ण अंग है।
    संसद
    भारतीय संसद राष्ट्रपति ,राज्यसभा और लोकसभा से मिलकर बनी हुई होती है।

    राज्यसभा सदस्य बनने के लिए योग्यता(qualifications to be the member of rajya sabha)


    राज्यसभा सदस्य बनने के लिए किसी व्यक्ति के पास निम्न योग्यताओं का होना आवश्यक है।

    1. वह भारत का नागरिक हो।
    2. उसकी उम्र 30 साल पूरी हो चुकी हो।
    3. वह किसी सरकारी पद पर कार्यरत ना हो।
    4. जिस राज्य से वह राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता है वह उस संसदीय क्षेत्र का मतदाता हो।

    Rajyasabha kya hai
    Rajyasabha kya hai


    राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कैसे होता है (election of rajya sabha members)


    राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष विधि से होता है अर्थात राज्यसभा के सदस्यों को भारत की आम जनता नहीं चुनती है बल्कि जनता द्वारा चुने गए विधायकों द्वारा राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव होता है।
    प्रत्येक राज्य में राज्यसभा की सीटें उस राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय की जाती है यदि राज्य की जनसंख्या अधिक है तो उस राज्य से राज्यसभा की सीटें अधिक होंगी यदि कम है तो राज्यसभा की कम सीटें होंगी। यह चुनाव एकल स्थानांतरित मत(सिंगल ट्रांसफरेबल वोट)के द्वारा होता है।
    जबकि केंद्र शासित प्रदेशों से राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए एक अलग निर्वाचन समिति(electoral college) का गठन किया जाता है। यह निर्वाचन समिति केंद्र शासित प्रदेशों (union territories)से राज्यसभा के सदस्यों को चुनती है।
    राज्यसभा के 12 सदस्यों का चयन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। यह वे लोग होते हैं जिन्होंने साहित्य ,कला, सामाजिक कार्य या विज्ञान के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया हो।
    राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 तक हो सकती है जिसमें 238 सदस्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा चयनित किए जाते हैं।
    वर्तमान में राज्यसभा के 245 सदस्य हैं जिसमें से 229 सदस्य राज्यों से 4 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा चयनित है।

    राज्यसभा की शक्तियां(powers of rajya sabha)


    1. राज्यसभा के सदस्य लोकसभा के सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के चुनाव में शामिल होते हैं।

    2. राज्यसभा और लोकसभा दोनों मिलकर संविधान में संशोधन करते हैं, नया कानून बना सकते हैं। बिना राज्यसभा के सदस्यों की सहमति के बिना यह संभव नहीं हो सकता है।

    3. राज्यसभा के सदस्य लोकसभा के साथ मिलकर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के  महाभियोग(impeachment) की प्रक्रिया में भाग लेते हैं।

    4. राज्यसभा के पास हो विशेष शक्ति है कि वह अकेले ही उपराष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लेकर आ सकती है।

    5. राज्यसभा आर्टिकल 249 के तहत राज्य सूची में बदलाव कर सकती है।

    पद व गोपनीयता की शपथ(oath by the members of rajya sabha)


    राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य को भारत के राष्ट्रपति के सामने अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेनी होती है यदि वह ऐसा नहीं करता है तो वह संसद के किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकता है।

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQs)


    प्रश्न- राज्य सभा का चेयरमैन (लोकसभा के स्पीकर के सामान)कौन होता है
    उत्तर- राज्य सभा का चेयरमैन भारत का उपराष्ट्रपति होता है।

    प्रश्न-राज्यसभा का गठन कब किया गया था
    उत्तर-राज्यसभा का गठन सर्वप्रथम 1952 में हुआ था।

    प्रश्न- राज्य सभा के सदस्यों की सैलरी कितनी होती है
    उत्तर- राज्य सभा के सदस्यों की सैलरी₹100000 रुपए होती है।

    प्रश्न- राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है
    उत्तर- राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष के लिए होता है तथा प्रत्येक 2 वर्ष के बाद एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं तथा उनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाते हैं।

    प्रश्न-कोई व्यक्ति कितनी बार राज्यसभा का सदस्य बन सकता है
    उत्तर-कोई भी व्यक्ति कितनी भी बार राज्यसभा का सदस्य बन सकता है।

    प्रश्न- यदि उपराष्ट्रपति उपस्थित नहीं है तब राज्य सभा का स्पीकर कौन होता है
    उत्तर- यदि उपराष्ट्रपति उपस्थित नहीं हो तो उनके स्थान पर डिप्टी चेयरमैन कार्य करते हैं।

    प्रश्न-राज्यसभा के प्रथम चेयरमैन कौन थे
    उत्तर-राज्यसभा के प्रथम चेयरमैन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

    प्रश्न- भारत की राज्य सभा(rajya sabha) तथा अमेरिका की सीनेट(senate) में क्या अंतर है
    उत्तर- भारत में प्रत्येक राज्य से राज्यसभा सदस्य उस राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय होते हैं जबकि अमेरिका में सीनेट के सदस्य प्रत्येक राज्य से (चाहे वहां की जनसंख्या कितनी भी हो) 2 ही होते हैं।

    प्रश्न-राज्यसभा की सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में है
    उत्तर-राज्यसभा की सबसे ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश (31 सीटे) में है। और दूसरा राज्य महाराष्ट्र जहां पर राज्यसभा की 19 सीट है।


    आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
    यदि आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए।

    एक टिप्पणी भेजें

    इसे शेयर करें

    Popular Posts

    Follow Us

    Categories

    Copyright ©2024-25 All Rights Reserved By Vikkiwrites