sugar free kya hai | what is sugar free in hindi |

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम शुगर फ्री क्या होता है व इससे जुड़े आपके सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिएगा ।

शुगर फ्री क्या है

देखिए यदि आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है तो आपने परिवार वालों को कहते सुना होगा कि डॉक्टर ने उसे मीठा कम करने या कि फिर बंद करने के लिए कहा है।

यदि मरीज मिठाई खाने का इच्छुक है तो उसे शुगर फ्री से बने मीठे पदार्थों का सेवन करना चाहिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे शुगर फ्री पदार्थों में ऐसी क्या खास बात होती है कि जब डायबिटिक पेशेंट या मधुमेह का मरीज इन्हें लेता है तो उसकी शुगर भी नहीं बढ़ती है और वह सामान्य लोगों की तरह ही मीठे पदार्थों का भरपूर आनंद ले पाता है।

आइए सबसे पहले यह जानते हैं कि आखिर डायबिटीज होती क्यों है? 

मधुमेह (diabetes)क्यों होती है


हमारे पेट में अग्नाशय ग्रंथि इंसुलिन नामक हार्मोन को उत्पन्न करती है और इंसुलिन हमारे रक्त में उपस्थित शर्करा यानी कि शुगर को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। यदि किसी कारणवश अग्नाशय इंसुलिन बनाना कम कर दे या कि फिर बंद कर दे तब रक्त में उपस्थित शर्करा ऊर्जा में न बदल कर रक्त में जमा होना शुरू हो जाती है। और उस स्थिति में व्यक्ति एक डायबिटिक पेशेंट बन जाता है।

मधुमेह दो प्रकार का होता है आइए समझते हैं-

Type1 डायबिटीज 


इस प्रकार की डायबिटीज में इंसुलिन बन बिल्कुल बंद हो जाता है
और मरीज को इंसुलिन के इंजेक्शन समय-समय पर लेने पड़ते हैं ।

Type2 डायबिटीज  


इस प्रकार की डायबिटीज में इंसुलिन बनता तो है पर लेकिन उसकी मात्रा काफी कम होती है।

यदि आप डायबिटीज के कारण को समझ गए हैं आइए जानते हैं कि शुगर फ्री क्या है?

शुगर फ्री 


शुगर फ्री एक रासायनिक यौगिक है जिसका आईयूपीएसी नाम आर्थो बेंजोइक इमाइड है। तथा इसका प्रचलित नाम सैकरिन है जो कि जल में अविलेय है। यह बाजार में सोडियम साल्ट ऑफ़ सैक्रीन के नाम से बिकता है जोकि जल में पूर्णता विलय होता है। यह चीनी से 500 गुना ज्यादा मीठा होता है और इसकी कैलोरीफिक वैल्यू भी जीरो होती है जब एक डायबिटिक पेशेंट इसे लेता है तो यह उसकी बॉडी द्वारा अवशोषित नहीं होती है और मूत्र के माध्यम से उसके शरीर से बाहर निकल जाती है।


शुगर फ्री लेने के फायदे 

देखिए शुगर फ्री हमें मिठास देने के साथ ही हमारे रक्त में उपस्थित शर्करा को बढ़ने नहीं देता है इसके विपरीत शुगर यानी कि चीनी से बने पदार्थों में मिठास तो देते हैं पर रक्त में शर्करा की मात्रा को भी बढ़ा देते हैं जो कि एक मधुमेह के मरीज के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है


शुगर फ्री का उपयोग स्वीटनिंग एजेंट की तरह टूथपेस्ट माउथवॉश वह सस्ते कोल्ड्रिंक्स में किया जाता है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)



मधुमेह क्यों होती है

Ans - जब हमारा अग्नाशय इंसुलिन बनाना बंद कर देता है या कि फिर कम कर देता है तब हमें मधुमेह की शिकायत होती है। 

मधुमेह  कितने प्रकार की होती है

उत्तर -मधुमेह या दो प्रकार की होती है टाइप 1 डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज।

शुगर फ्री किससे बना होता है

उत्तर_- शुगर फ्री एक रासायनिक पदार्थ है जिसका नाम सैकरिन है।


शुगर फ्री से क्या मतलब है

उत्तर-शुगर फ्री ऐसे पदार्थ होते हैं जो कि हमारे खून में शर्करा की मात्रा को बढ़ने नहीं देते हैं।

क्या शुगर फ्री का उपयोग उद्योगों में होता है
 ्
उत्तर -जी हां शुगर फ्री का प्रयोग उद्योगों में बहुतायत में होता है इसका प्रयोग एक स्वीटनिंग एजेंट के तौर पर होता है।


आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही आशा करते हैं कि वर्टिकल आपको पसंद आया होगा यदि आपके कुछ सुझाव हैं तो हमें लिखिए 
धन्यवाद

इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने