Home Delhi Poltics

Neet exam kya hai | Neet exam क्या है पूरी जानकारी

Table of Contents [Show]
    नमस्कार दोस्तों आज किस आर्टिकल में हम नीट एग्जाम क्या है व इस से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर जानेंगे तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिएगा।

    यदि आप एक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो 
     नीट (neet)एग्जाम के बारे में आपको पता होना चाहिए भारत जैसे देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि डॉक्टर बनना चाहते हैं तो उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए नीट एग्जाम के बारे मे पूरी जानकारी होनी चाहिए।


    नीट एग्जाम क्या है(what is neet exam)

    नीट की फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (national eligibility cum entrance test)  है। इस परीक्षा को हिंदी में राष्ट्रीय पात्रता साह प्रवेश परीक्षा भी कहा जाता है ।यह एग्जाम हर साल 542 मेडिकल कॉलेजेस में एडमिशन के लिए भारत सरकार द्वारा कराया जाता है,
    इस एग्जाम को सबसे पहले 5 मई 2013 को पूरे देश में करवाया गया था।

    Neet एग्जाम को देने के लिए educational qualification क्या होनी चाहिए


    Neet एग्जाम को देने के लिए आपने क्लास 12th में 50 परसेंट मार्क्स अर्जित  की होनी चाहिए और आपके सब्जेक्ट क्लास 12th में फिजिक्स केमिस्ट्री और बायो लॉजी होने अनिवार्य है। साथ ही आपकी इंग्लिश भाषा में पकड़ होना बहुत जरूरी है ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लिश भाषा में ज्यादा लेखन सामग्री पढ़ने के लिए उपलब्ध रहती है।


    नीट एग्जाम को देने के लिए आप की उम्र



     यदि आप सामान्य कैटेगरी के हैं तो आपकी उम्र 17 से 25 वर्ष होनी चाहिए यदि आप ओबीसी एससी एसटी कैटेगरी मैं आते हैं तो आपकी उम्र 17 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

    नीट एग्जाम किसके द्वारा करवाया जाता है


    नीट एग्जाम NTA जिस का फुल फॉर्म नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कंडक्ट करवाया जाता है.

    यह  एग्जाम दो स्तरों पर करवाया जाता है नीट अंडर ग्रेजुएट लेवल और नीट post-graduate लेवल

    नीट यूजी लेवल पर हो एग्जाम एमबीबीएस(MBBS) और बीडीएस (BDS)जैसे कोर्सेज में एडमिशन के लिए करवाया जाता है

    नीट पीजी लेवल पर यो यह एग्जाम एम एस(M.S) व एमडी(M.D) में एडमिशन के लिए करवाया जाता है

    नीट एग्जाम का पैटर्न किस प्रकार का होता है


    इस एग्जाम में फिजिक्स केमिस्ट्री जूलॉजी और बॉटनी प्रत्येक सब्जेक्ट से 45-45 प्रश्न पूछे जाते हैं इस प्रकार कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न चार नंबर का होता है इस एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है परीक्षा का प्रकार ऑफलाइन होता है अर्थात पेपर व पेन से होता है तथा प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय होता है। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी होती है प्रत्येक सही उत्तर के लिए जहां 4 अंक मिलते हैं वही गलत उत्तर के लिए एक 1 अंक काट दिया जाता है और प्रश्न अटेंड न करने की स्थिति में 0 अंक मिलते हैं।
     
    यह एग्जाम किन किन भाषाओं मे लिया जाता है:- 

    यह एग्जाम  इंग्लिश व हिंदी सहित भारत की 13 अन्य भाषाओं में लिया जाता है।

    इस परीक्षा को देने के लिए आपका एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है.।

    Want to be a doctor


    इस एग्जाम की तैयारी कैसे करें

    किसी भी एग्जाम की तैयारी करने से पहले उस एग्जाम के सिलेबस को जानना बहुत जरूरी है।कई सारे ऑनलाइन माध्यम है जिनकी मदद से हम नीट एग्जाम की तैयारी बहुत अच्छे तरीके से कर सकते हैं उदाहरण के तौर पर आप ऑनलाइन कोचिंग या कि फिर यूट्यूब ,इंटरनेट और अन्य कई माध्यमों से घर पर रहकर भी नीट एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। यदि आप इस एग्जाम को क्वालीफाई कर जाते हैं तो आप भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री प्राप्त कर एक मान्यता प्राप्त डॉक्टर बन सकते हैं और आगे भी आपको बहुत सारे सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

    इस परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें


    यदि आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप ntaneet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    नीट एग्जाम को कितनी बार दे सकते हैं


    नीट एग्जाम को आप कितनी भी बार दे सकते हैं बस आपकी उम्र नीट द्वारा निर्धारित आयु सीमा के अंदर हो।


    आज किस आर्टिकल में बस इतना ही यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए 
    धन्यवाद







    एक टिप्पणी भेजें

    इसे शेयर करें

    Popular Posts

    Follow Us

    Categories

    Copyright ©2024-25 All Rights Reserved By Vikkiwrites