आइए सबसे पहले समझते हैं कि सीजीपीए क्या है
सीजीपीए क्या है (what is CGPA)
सीजीपीए की फुल फॉर्म cumulative grade point average है इसे हिंदी में औसत ग्रेट बिंदु भी कहा जाता है सीजीपीए का प्रयोग विभिन्न विश्वविद्यालयों व स्कूलों द्वारा किसी छात्र की ओवरऑल एकेडमिक परफारमेंस overall academic performance) अर्थात उस छात्र द्वारा किए गए शैक्षणिक प्रदर्शन को बताने के लिए किया जाता है कि किस प्रकार का प्रदर्शन उस छात्र द्वारा उस क्षेत्र में किया गया है और उसी के आधार पर छात्रों को ग्रेट दिए जाते हैं ।
अलग-अलग देशों का सीजीपीए निकालने का तरीका अलग अलग होता है भारत में सीजीपीए प्रतिशत अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
छात्रों को सीजीपीए निकालने में सामान्यतः कठिनाई का सामना करना पड़ता है उन्हें सीजीपीए किस आधार पर वह कैसे तय होता है इस पर भ्रम की स्थिति बनी रहती है तो आइए समझते हैं कि सीजीपीए को कैसे निकाला जाता है।
सीजीपीए को कैसे निकाले(how to calculate it)
इसका निर्धारण करते समय केवल मुख्य सब्जेक्ट के ग्रेड प्वाइंटो का एवरेज किया जाता है तथा अतिरिक्त सब्जेक्ट को इसमें शामिल नहीं किया जाता है।
आइए एक उदाहरण से से समझते हैं-
मान लीजिए कि आप के पांच मुख्य सब्जेक्ट हैं और उन में मिले ग्रेट पॉइंट क्रमशः इस प्रकार है-
Subjects. Grade points.
Subject A - 9.0
Subject B- 8.0
Subject C- 6.0
Subject D- 7.0
Subject E- 5.0
इन सभी ग्रेड प्वाइंटों को जोड़कर सभी मुख्य सब्जेक्ट ओं की संख्या से भाग दे दिया जाता है
इस स्थिति में ग्रेड प्वाइंटों का कुल योग
9.0+8.0+6.0+7.0+5.0 = 35
कुल ग्रेड प्वाइंटों का योग. = 35
कुल सब्जेक्टो की संख्या =5
CGPA = 35/5 =. 7
इस प्रकार आपके द्वारा प्राप्त सीजीपीए स्कोर 7 है ।
अब इस सीजीपीए स्कोर के आधार छात्र को ग्रेडिंग देने के लिए इस सीजीपीए को प्रतिशत में बदला जाता है।
इससे जीपीएस को को प्रतिशत में बदलने के लिए इसे 9.5 से गुणा किया जाता है।
स्थिति में आपके द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंक = 9.5 * 7
= 65.5%
इसी प्रतिशत अंकों के आधार पर आपको ग्रेट दिए जाते हैं नीचे दी गई टेबल के आधार पर आप अपने प्रतिशत अंकों के आधार पर अपने ग्रेड का निर्धारण कर सकते हैं
Percentage. Grades
91%-100%. A+
81%-90%. A
71%-80%. B+
61%-70%. B
51%-60%. C+
41%-50%. C
31%-40%. D
21%-30%. E
क्योंकि इस स्थिति में आपके द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंक 65.5 प्रतिशत हैं अतः आपको ऊपर दी गई टेबल के अनुसार बी ग्रेड मिलेगा।
सीजीपीए का प्रयोग विभिन्न विश्वविद्यालयों तथा स्कूलों द्वारा इसलिए किया जाता है ताकि छात्रों के मध्य या सामाज में प्रतिशत अंकों को लेकर कोई भेदभाव की स्थिति ना हो।
इस प्रकार की पद्धति में छात्रों को ग्रेड्स दिए जाते हैं जिससे उनकी एकेडमिक परफारमेंस का पता चलता है।
यदि आपको आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए ।
धन्यवाद