आज के इस इंटरनेट युग में लोग कैशलेस ट्रांजैक्शन की तरफ बढ़ रहे हैं अर्थात् लोग कागज तथा सिक्के के रुपए के बजाय अब डिजिटल रूप से पैसे को एक जगह से दूसरी जगह भेजना ज्यादा पसंद करते हैं। और यह सब इंटरनेट के माध्यम से ही आज संभव है।
और आप में से कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या इंटरनेट के माध्यम से पैसे भेजना सुरक्षित है या नहीं?
इंटरनेट के माध्यम से पैसे भेजना सुरक्षित है केवल और केवल तभी जब आप ऐसी एप्स का इस्तेमाल करते हैं जिनका उपयोग ज्यादातर लोगों द्वारा किया जाता है या ज्यादातर लोगों द्वारा उस पर भरोसा किया जाता है। वरना सुरक्षित नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही एप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपने पैसे को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में आसानी से भेज सकते हैं और यह काफी सुरक्षित भी है इस ऐप का नाम है Google pay
तो आइए जानते हैं Google pay से bank transfer कैसे करें।
आप इस ऐप का उपयोग बेझिझक कर सकते हैं क्योंकि हो गूगल द्वारा बनाया गया है और काफी सुरक्षित भी है।
Google pay से bank transfer कैसे करें
बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो कि ऑनलाइन पैसा भेजना तो चाहते हैं पर उन्हें यह जानकारी नहीं है कि ऑनलाइन पैसा कैसे भेजा जाता है यहां पर हम आपको गूगल pay की मदद से एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे कैसे भेजे जाते हैं इसके बारे में Step by step बताएंगे आप इन्हें ध्यान से पढ़िए और आप सीख जाएंगे कि ऑनलाइन गूगल पे की मदद से पैसे कैसे भेजे जाते हैं तो चलिए बिना समय गवाएं शुरू करते हैं।
पैसे भेजने के लिए किन चीजों का होना आवश्यक है
दोस्तों आप जिस व्यक्ति को भी पैसे भेज रहे है उस व्यक्ति की निम्न जानकारियों का आपके पास होना बेहद आवश्यक है तभी आप उसको google pay से पैसे भेज पाएंगे
1) उस व्यक्ति का बैंक अकाउंट नंबर।
2) और उस व्यक्ति ने जिस भी बैंक की शाखा में अपना अकाउंट खुलवाया है उसका IFSC code आपके पास जरूर होना चाहिए।
3) उस व्यक्ति का नाम क्या है यह पता हो तो बेहतर है अगर पता नहीं है तब भी कोई चिंता की बात नहीं है पहले की दो चीजें पता होना आवश्यक है।
Step 1- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल pay ऐप पर क्लिक करो उसे खोलिए। google pay ऐप नहीं है तो उसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।
Step 2 - जैसे ही आप गूगल pay ऐप खोलेंगे आपके सामने इस तरीके का पेज खुल जाएगा और आपको Bank transfer पर क्लिक करना है।
Step 3- Bank transfer पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने यह पेज खुलेगा जहां पर आपको पहले व दूसरे नंबर पर अपना बैंक का अकाउंट नंबर डालना है ।
तीसरे नंबर पर आपको अपनी बैंक की शाखा का IFSC code डालना है।
चौथे नंबर पर उस व्यक्ति का नाम डालना है जिसको आप पैसे भेज रहे हैं । यदि नाम नहीं पता है तब भी काम चल जाएगा।
अब आप confirm बटन पर क्लिक कीजिए।
Step 4- जैसे ही आप confirm पर क्लिक करेंगे आपके सामने यह पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अपना का Google pay के 6 अंकों का PIN डालना है।
PIN डालने के बाद आप Right बटन पर क्लिक कीजिए और आपका पैसा उस व्यक्ति के पास पहुंच जाएगा जिसको आप भेजना चाहते हैं।
सावधानियां
- जिसको आप पैसे भेज रहे हैं उसके बैंक अकाउंट नंबर तथा IFSC code को कम से कम 3 बार जरूर चेक कीजिए।
- शुरुआत में केवल ₹1 ही भेजिए जब उस व्यक्ति के पास ₹1 पहुंच जाए तब उसके बाद ही आप ज्यादा रुपयों को भेजें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
1. क्या Google pay से मोबाइल नंबर से पैसे भेज सकते हैं?
जी हां google pay की मदद से मोबाइल नंबर तथा UPI Id दोनों ही से आप पैसे भेज सकते हैं।
2. क्या google pay से पैसे भेजना सुरक्षित है?
जी हां गूगल pay की मदद से पैसे भेजना अन्य एप्स की तुलना में बेहद सुरक्षित है
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने यह जाना की Google pay से Bank transfer कैसे करें , ऑनलाइन पैसा भेजने के लिए किन चीजो का होना आवश्यक है तथा ऑनलाइन पैसा भेजते वक्त क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए।
आशा करता हूं कि मेरा यह आर्टिकल google pay से Bank transfer कैसे करें आपको जरूर पसंद आया होगा तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।
हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।



