Home Delhi Poltics

Thermometer kaise use karte hai | how to use thermometer in Hindi

Table of Contents [Show]
    नमस्कार दोस्तों यदि आपके पास एक थर्मामीटर है और आप यह जानते हैं कि इस से बुखार नापा जाता है पर आप यह नहीं जानते कि इससे बुखार कैसे नापा जाता है या इसे कैसे प्रयोग किया जाता है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Thermometer ko kaise use karte hai तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़िए।

    थर्मामीटर क्या है


    थर्मामीटर एक ऐसा उपकरण है जो किसी भी चीज चाहे वह सजीव है या निर्जीव का तापमान माप सकता है। अर्थात् थर्मामीटर यह बताता है कि कोई वस्तु कितनी गर्म है या वह कितनी ठंडी है तथा उसे एक संख्या द्वारा संकेत करता है।

    थर्मामीटर की सहायता से किसी व्यक्ति का बुखार मापा जाता है। आजकल के दौर में डिजिटल थर्मामीटर का उपयोग बेहद प्रचलन में है जिसमें एक सेल लगी रहती है जो कि किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान मापने लेने के बाद ध्वनि उत्पन्न करती है। और हमें केवल तापमान को पढ़ना होता है।


    इन्हें भी पढ़िए


    थर्मामीटर का उपयोग कैसे करें


    थर्मामीटर में तापमान मापने के लिए दो इकाइयां दी हुई रहती है पहला सेल्सियस (°C) जबकि दूसरा फारेनहाइट ( F) आप किसी भी इकाई में तापमान माप सकते हैं। नीचे बताया गए तरीकों को अपनाकर आप किसी व्यक्ति को बुखार है या नहीं यह पता कर सकते हैं।

    • थर्मामीटर का प्रयोग करने से पहले यह बात सुनिश्चित करें कि आपने कम से कम 10 मिनट पहले कोई गर्म चीज ना खाई हो यदि आप गर्म चीज खाकर थर्मामीटर से तापमान नापएगे तो वह हो गलत ही बताएगा।

    • थर्मामीटर को प्रयोग करने से पहले यह सुनिश्चित करने की उसके आगे का नुकीला हिस्सा जो कि चांदी के जैसा चमकता है बिल्कुल स्वच्छ हो। नीचे दिए गए चित्र के अनुसार


    • उसके बाद उस थर्मामीटर में एक बटन दिया रहता है जिसे आप को दबाना है और उस बटन को दबाते ही आपके सामने थर्मामीटर मैं कुछ अंक लिखे हुए दिखाई देंगे। आपको यह देखना है कि उन अंकों के आखिर में F लिखा है या C , और इस चीज को याद रखिए।
    नीचे चित्र देखिए




    • अब आप इस थर्मामीटर के चमकीले भाग को नीचे दिखाए गए चित्र के अनुसार अपनी जीभ के नीचे दबा लीजिए और तब तक अपनी जीभ के नीचे दबाए रखें जब तक थर्मामीटर से टिक टिक की आवाज ना आने लग जाए।


    • यदि आप थर्मामीटर को अपने मुंह में नहीं डालना चाहते हैं तब आप इस थर्मामीटर को अपने भुजाओं के नीचे दबाकर भी अपने शरीर का तापमान पता कर सकते हैं तब तक दबाकर रखें जब तक थर्मामीटर से ध्वनि नहीं आती।
    चित्र देखिए।


    • एक और विधि है जिससे आप अपने शरीर का बिल्कुल उचित तापमान पता कर सकते हैं आपको थर्मामीटर के नुकीले हिस्से को अपने गुदाद्वार (अर्थात् जहां से आप मल त्याग करते हैं) लगभग आधा इंच अंदर डाले।

    • अब थर्मामीटर जैसे ही टिक टिक की आवाज करने लग जाए आप उसे निकालिए और उस पर दिखाए गए अंको को नोट कीजिए।

    यदि थर्मामीटर पर तापमान 37°C से ऊपर है जैसे कि 38°C तो आपको बुखार है पर यदि 37 डिग्री सेंटीग्रेड है तब आप सामान्य हैं।

    यदि थर्मामीटर पर तापमान 98.6F से ऊपर है जैसे कि 99.2 F तब आप को बुखार है। पर यदि 98.6F है तब आप सामान्य है।

    थर्मामीटर से तापमान नाप लेने के बाद इसे सैनिटाइजर से साफ करके रख दे।


    तो इस प्रकार आप पता कर सकते हैं कि आप को बुखार है या नहीं।


    थर्मामीटर कैसे कार्य करता है



    कई लोगों के मन में इस बात की जिज्ञासा रहती है कि थर्मामीटर कार्य कैसे करता है तो चलिए हम आपको बताते हैं यह कैसे कार्य करता है।

     इसमें मरकरी धातु का प्रयोग किया जाता है आपके मन में सवाल होगा कि थर्मामीटर में मरकरी धातु का  प्रयोग क्यों किया जाता है। क्योंकि यह एक ऐसी धातु है जो कि सामान्य ताप पर द्रव अवस्था में रहती है। मरकरी को जैसे ही गर्माहट मिलती है तो इसके परमाणु को गतिज ऊर्जा मिलती है जिससे वे फैलने लगते हैं और मरकरी थर्मामीटर में ऊपर चढ़ने लगता है। और उस गर्माहट को स्केल की सहायता से माप लिया जाता है। थर्मामीटर में मरकरी का उपयोग इसलिए भी किया जाता है क्योंकि इसका क्वथनांक अन्य यौगिक की तुलना में अधिक होता है। मरकरी के इन्हीं गुणों के कारण इसे थर्मामीटर का उपयोग किया जाता है।

    VEDIO 


    यदि आप Thermometer kaise use karte hai इससे संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह वीडियो उपयुक्त रहेगी।





    आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही यदि मेरा आर्टिकल Thermometer kaise use karte hai आपको पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए

    धन्यवाद

    एक टिप्पणी भेजें

    इसे शेयर करें

    Popular Posts

    Follow Us

    Categories

    Copyright ©2024-25 All Rights Reserved By Vikkiwrites