Home Delhi Poltics

maths improve kaise kare | गणित की तैयारी कैसे करें

Table of Contents [Show]
    नमस्कार दोस्तों

    यदि आप एक गणित के विद्यार्थी हैं तथा आपको इसे समझने में कठिनाई आती है तो आप यह जानने के लिए जरूर उत्सुक होंगे कि maths improve kaise kare , गणित कमजोर है क्या करूं या गणित की तैयारी कैसे करूं। तो आज किस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनको अपनाकर आप गणित में अपना प्रदर्शन काफी अच्छा कर सकते हैं तो बिना समय गवाएं चलिए शुरू करते हैं-

    गणित के प्रति सकारात्मक सोच

    ज्यादातर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि गणित एक कठिन विषय है पर यह पूर्ण सत्य नहीं है।

    गणित हो या चाहे कोई अन्य विषय यदि आप उसके प्रति सकारात्मक नहीं है तो आप उसमें कभी भी अच्छा नहीं कर सकते है। सदैव एक संतुलित आत्मविश्वास के साथ गणित को पढ़ने बैठे तथा खुद से यह कहें कि मैं अपनी मेहनत के बल पर गणित में अच्छा करने का प्रयास करूंगा। पर यदि आप पहले ही यह कहने लग जाए कि गणित बहुत कठिन है या मैं इसे नहीं कर पाऊंगा तब आप अपने दिमाग के दरवाजे पहले ही बंद कर देते हैं।

    सकारात्मक सोच रखने से आधी समस्या ऐसे ही हल हो जाती है।


    गणित के प्रति अनुशासन


    आपको अपने आलस्य को त्यागकर गणित को पड़ने के लिए नियमित बैठना चाहिए। ऐसा ना करें कि जिस दिन मन में आया पड़ा और ना आया तो नहीं। कई विद्यार्थी ऐसे होते है जिन्हें गणित को समझने में कठिनाई नहीं आती है पर जब परीक्षा की बारी आती है तो उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है इसका कारण गणित को नियमित रूप से ना पढ़ाना है। नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं जिनको आप अपना सकते हैं-

    • गणित पढ़ने के लिए किसी ऐस कमरे में बैठे जहां पर शांति हो जिससे कि आपका ध्यान इधर-उधर ना भटके।

    • आप यह सुनिश्चित करें कि आप एक हफ्ते में कितने दिन गणित पढ़ेगे।

    • आप दिन में किसी भी समय गणित पढ़ सकते हैं जरूरी नहीं है कि आप 4:00 बजे उठकर ही पढ़ने बैठे। पर लेकिन रोज उसी समय पर पढ़ने के लिए बैठना पड़ेगा।

    • रोज कम से कम एक घंटा जरूर पढ़िए।

    • शुरुआत में ध्यान लगाने में कठिनाई होगी पर आप 1 घंटे तक बैठे रहे और धीरे-धीरे यह आपकी आदत में शामिल हो जाएगा


    गणित कैसे पढ़े


    गणित अन्य विषयों की तरह कोई रटने का सब्जेक्ट नहीं है। इसको रटने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें यदि एक बार आप  गणित को समझ लेते हैं तो इससे आसान विषय आपको शायद ही कोई अन्य लगे। यदि आप गणित को समझना चाहते हैं तो नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं जिनको आप अपना सकते हैं-


    • सबसे पहले यह तय करें  कि आज आप किस अध्याय को शुरू करेंगे।

    • इसके बाद उस अध्याय में उपस्थित सभी हेडिंगस को एक-एक करके पढ़ें। सभी हेडिंग्स को 1 दिन में पढ़ने का प्रयास ना करें। जितना आपके पास समय है उसके अनुसार हेडिंग्स को पढ़ने के लिए चुने।


    • यदि सभी हेडिंग्स को पढ़ने का मन ना करें तो उस हेडिंग को जरूर पढ़ें जिसको उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया है। और उन उदाहरणों को बड़े ही ध्यान से एक बार जरूर बना ले।


    • उस हेडिंग को भी जरूर पढ़ें जो आपको महत्वपूर्ण लगे जैसे कि कई बार कुछ महत्वपूर्ण चीजों को किताब द्वारा हाईलाइट किया जाता है उन्हें जरूर पढ़ें।


    • यह सब कर लेने के बाद आप प्रश्नावली में दिए गए प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। यदि आपने उदाहरणों को अच्छे से बनाया है तो आप इस प्रश्नावली के अधिकतर प्रश्नों को हल कर लेंगे और जो प्रश्न हल ना हो उसे अपने शिक्षक या कि फिर अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।


    • जहां तक की गणित के सूत्रों का सवाल है उनको याद करने की भी कुछ विधियाॅ होती है। थोड़ा बहुत तो आपको याद करना ही पड़ेगा ऐसा नहीं है कि आपको बिल्कुल भी याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


    गणित का निरंतर अभ्यास करें

    यह तो आपने सुना ही होगा कि निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। यदि आपने किसी अध्याय की सभी प्रश्नावलियों को बना लिया है। तब परीक्षा से पहले कम से कम 2 बार फिर से बना ले। ताकि उस प्रश्नावली के सवालों को हल करने में आपको कोई भी कठिनाई ना हो। 
    क्योंकि एक बार अभ्यास करने से चीजे उस समय भले ही समझ में आ जाए पर समय बीतने के साथ हर व्यक्ति उस चीज को लगभग भूल ही जाता है इसीलिए अभ्यास जरूरी है। किसी भी चीज का आप जितना भी अभ्यास करेंगे आप उस चीज में उतना ही निपुण होते चले जाएंगे।

    गणित को अपने दैनिक जीवन से जोड़ने की कोशिश करें


    देखिए गणित की उत्पत्ति हुई  ही इसलिए है ताकि हमारे दैनिक जीवन जीवन की समस्याओं का हल हमें मिल सके। तो आप जिस भी अध्याय को पढ़ते हैं उसका हमारे दैनिक जीवन में क्या उपयोग है इसके बारे में जानने की जरूर कोशिश करें तब आपको गणित के महत्व का सही मायने में पता चल पाएगा। आप अपने अध्यापकों से यह प्रश्न जरूर करें कि जो हम पढ़ रहे हैं इसका हमारे दैनिक जीवन में क्या उपयोग हो रहा है।

    और तब आप गणित को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

     गणित का कोई भी सिद्धांत बिना सिद्ध किए नहीं दिया जाता है अर्थात् यदि गणित में कुछ कहा गया है तो उसका प्रमाण भी दिया जाता है।
     गणित किसी भी व्यक्ति की तार्किक शक्ति को मजबूत बनाता है।


    निष्कर्ष


    इस आर्टिकल में हमने पढ़ा कि गणित को  कैसे सुधारें, गणित का अभ्यास कैसे करें, गणित की तैयारी कैसे करें। देखिए कोशिश करना आपके हाथ में है हम आपको केवल गणित सुधारने के तरीके बता सकते हैं।


    Maths improve kaise kare
    Maths improve kaise kare


    VEDIO : यदि आप maths improve kaise kare इससे संबंधित वीडियो देखना चाहते हैं तो यह उपयुक्त रहेगी ।


    आशा करता हूं कि मेरा यह आर्टिकल maths improve kaise kare आपको पसंद आया होगा यदि पसंद आया हो तो ऐसे अन्य लोगों के साथ भी शेयर  करें।
    एक टिप्पणी भेजें

    इसे शेयर करें

    Popular Posts

    Follow Us

    Categories

    Copyright ©2024-25 All Rights Reserved By Vikkiwrites