Bad bank क्या है(what is bad bank)
Bad bank के नाम में भले ही bad (बुरा) शब्द आ रहा हो पर यह बैड बैंक बैंकों के लिए बहुत लाभदायक है। तथा इस बैंक का निर्माण केवल बैंकों के लिए ही किया जाता है ना कि आम नागरिकों का खाता खुलवाने के लिए। इसे निम्न प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है-
यह एक ऐसा बैंक है जो बैंकों के गैर निष्पादित संपत्ति(NPA) को खरीदता है ताकि बैंकों से गैर निष्पादित संपत्ति का बोझ कम हो सके और बैंक बिना किसी बाधा के फिर से अपने ग्राहकों को लोन दे सकें । यह एक आर्थिक अवधारणा है जिसका प्रयोग बैंकों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए किया जाता है।अब यह सवाल उठाता है कि गैर निष्पादित संपत्ति(NPA) क्या होती है आइए इसे समझने का प्रयास करते हैं-आर्थक
गैर निष्पादित संपत्ति (NPA) क्या है(What is NPA)
गैर निष्पादित संपत्ति को अंग्रेजी में NPA कहा जाता है जिसका मतलब non-performing asset होता है। देखिए जब कोई व्यक्ति बैंक से लोन लेने जाता है तो इसके बदले में व्यक्ति को अपनी कोई संपत्ति ( जैसे -घर ,जमीन ,गाड़ी इत्यादि ) बैंक के पास जमा करनी होती है तभी उस व्यक्ति को लोन मिलता है। और यदि व्यक्ति उस लिए गए लोन को चुका देता है तब बैंक उसे good लोन की श्रेणी में शामिल करता है पर यदि व्यक्ति उस लिए गई लोन को न चुका पाए तब बैंक उसे bad लोन या गैर निष्पादित संपत्ति(NPA) की श्रेणी में शामिल कर देता है।
Bad bank की आवश्यकता क्यों है
क्योंकि व्यक्ति बैंक से लोन लेता है और चुका नहीं पाता है तो व्यक्ति ने लोन लेते समय जिस संपत्ति (जिसे निष्पादित संपत्ति कहा जाता है ) को बैंक के पास गिरवी रखा था बैंक उसे नीलाम करा कर अपना पैसा वसूलने का प्रयास करती है पर बैंक का काम यह नहीं है। बैंक के सामने सबसे पहली चुनौती उसे संपत्ति के खरीददारों को ढूंढने की चुनौती रहती है पर इस कार्य में बैंक के संसाधन व समय का नुकसान होता है तथा बैंक की शाख खराब होने का जोखिम भी है। बैंकों की इसी दुविधा का समाधान करने के लिए बेड बैंकों की स्थापना की जाती है।
Bad bank का इतिहास
Bad bank की अवधारणा को सर्वप्रथम 1980 के दशक में अमेरिका की एक बैंक में प्रस्तुत किया गया था तथा फ्रांस जर्मनी स्पेन जैसे कई देश इस अवधारणा को अपना चुके हैं।
Bad bank कार्य कैसे करता है
बेड बैंक का कार्य बैंकों से गैर निष्पादित संपत्तिय को खरीदकर उसकी नीलामी करना तथा बैंक के डूबे हुए पैसे को वापस लाना है ।
जब किसी बैंक की गैर निष्पादित संपत्ति (NPA)एक सीमा से अधिक हो जाती हैं। जब राज्य सरकार के आश्वासन पर राज्य की सरकार द्वारा एक बेड बैंक का गठन किया जाता है। यह बैड बैंक, बैंकों से गैर निष्पादित संपत्तियों (NPAs) को खरीदता है। बैड बैंक गैर निष्पादित संपत्ति को खरीदते समय कुछ पैसे का भुगतान उसी समय करता है जबकि शेष भुगतान उस गैर निष्पादित संपत्ति के बिक जाने के बाद करता है।
Bad bank पर भारत सरकार की नीति
भारत में बेड बैंक के दो भाग हैं पहलाNARCL तथा दूसरा IDRCL यह दोनों एक कंपनियां है।
NARCL की फुल फॉर्म national assets reconstruction limited तथा IDRCL की फुल फॉर्म India debt reconstruction limited है।
NARCL का कार्य बैंकों से गैर निष्पादित संपत्तियों को खरीदना तथा उनके बेचने का रिकॉर्ड रखना है जबकि IDRCL कार्य गैर निष्पादित संपत्तियों के खरीदारों को ढूंढना है। तथा उसे नीलाम करवाना है। जब बैड बैंक किसी बैंक से गैर निष्पादित संपत्ति को खरीदता है तब 15% पैसे का भुगतान वह उसी समय कर देता है जबकि शेष राशि का भुगतान उस संपत्ति के बिक जाने के बाद करता है। बेड बैंक को यह 15% पैसे की मदद सरकार द्वारा की जाती है। यदि बेड बैंक सरकार द्वारा समर्थित हो।
उदाहरण
मान लीजिए कि बैड बैंक ने किसी बैंक से से ₹1000 की गैर निष्पादित संपत्ति को खरीदा। तब बैड बैंक इस राशि का 15% बैंकों को उसी समय चुका देते हैं।₹150 उसी समय चुका देगा जबकि शेष राशि को संपत्ति के नीलाम हो जाने के बाद चुकाएगा।
Bad bank के लाभ
बैड बैंक के लाभ निम्न प्रकार है-
1. यह बैंकों को गैर निष्पादित संपत्ति के बोझ से मुक्त कर सकता है।
2. बैड बैंक का विचार अतीत में अमेरिका जर्मनी जापान जैसे विकसित देशों में किया जा चुका है तथा इसके परिणाम काफी अच्छे रहे।
3. बैंक के बिना किसी बाधा के लोन देने में फिर से सक्षम होंगे।
4. बैंकों पर अपने डूबते पैसे को वसूलने का बोझ हट जाएगा।
Bad bank के नुकसान
इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि गैर निष्पादित संपत्तियों को बैंकों से बेड बैंकों को स्थानांतरित करने के बाद बैंकों को उनका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा । क्योंकि यह उस संपत्ति के खरीदारों पर भी निर्भर करता है।
2. यह एक बैंक से दूसरे बैंक को ऋण देने की जैसा ही है।
![]() |
| Bad bank kya hota hai |
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि bad bank kya hai आज के इस आर्टिकल में बस इतना ही हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
यदि आर्टिकल आपको पसंद आया हो किसी अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए।
