अगस्त 2026 में भारत से जुड़े 40 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स एक अहम हिस्सा होता है, इस महीने में राष्ट्रीय पर्व, सरकारी योजनाएं, रक्षा समझौते और खेल उपलब्धियां एक साथ देखने को मिलीं। इस आर्टिकल में हमने अगस्त 2026 में भारत से जुड़ी 40 महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर जो UPSC, SSC, बैंकिंग और रेलवे जैसी परीक्षाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं, का एक बेहतरीन संकल्प तैयार किया है।

august month 2026 important current affairs questions

40 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर प्रश्न उत्तर अगस्त 2026

1. राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? 

उत्तर: 29 अगस्त को।

2. राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है? 

उत्तर: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर।

3. मेजर ध्यानचंद का जन्म कब हुआ था? 

उत्तर: 29 अगस्त 1905 को।

4. मेजर ध्यानचंद ने कितने ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते? 

उत्तर: तीन (1928, 1932, 1936)।

5. भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान किसके नाम पर रखा गया है? 

उत्तर: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार। यह पुरस्कार मूल रूप से 1991-92 में राजीव गांधी खेल रत्न के नाम से शुरू किया गया था। और अगस्त 2021 में भारत सरकार ने इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न कर दिया

6. राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता किस केंद्रीय मंत्री ने की? 

उत्तर: डॉ. मनसुख मांडविया ने।

7. स्वतंत्रता दिवस 2026 पर राष्ट्रपति ने कितने वीरता पुरस्कार स्वीकृत किए? 

उत्तर: 78 वीरता पुरस्कार।

8. स्वतंत्रता दिवस 2026 पर कितने उल्लेखनीय सेवा पदक (Mention-in-Despatches) स्वीकृत हुए? 

उत्तर: 89।

9. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 में कुल कितने शिक्षकों को सम्मानित किया गया? 

उत्तर: 48 शिक्षकों को ।

इनमें 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की शुरुआत 1958 में हुई थी

10. सरला पुरस्कार 2026 किसे और किस क्षेत्र के लिए दिया गया? 

उत्तर: डॉ. आशुतोष परिदा को, आशुतोष परिदा को उनकी कविता संग्रह 'बिश्वास दे पृथ्वी' के लिए 47वें सरला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है 

यह ओडिशा के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मानों में से एक है।

11. दक्षिण सूडान में तैनात कितने भारतीय शांतिरक्षकों को यूएन पदक मिला? 

उत्तर: 210 भारतीय शांतिरक्षकों को ।

यह UNMISS (United Nations Mission in South Sudan) से जुड़े भारतीय शांतिरक्षकों को दिया गया

12. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा किस मंत्रालय ने की? 

उत्तर: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs & Sports) ने 18 अगस्त 2026 को।

यह पुरस्कार निम्न में दिया जाता है -

1.मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

2.अर्जुन पुरस्कार

3.द्रोणाचार्य पुरस्कार

4.राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

2025 के लिए खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी को भी नहीं चुना गया।

13. BWF(बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 भारत में कहां आयोजित हुई? 

उत्तर: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में।

यह 30वां संस्करण था और भारत ने 17 साल बाद (2009 के बाद पहली बार) इस टूर्नामेंट की मेज़बानी की।

14. BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 में महिला युगल के सेमीफाइनल में कौन-सी भारतीय जोड़ी पहुंची? 

उत्तर: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद (21 अगस्त 2026)।

15. 2028 का इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट किस शहर में आयोजित होगा? 

उत्तर: गुवाहाटी, असम में (घोषणा अगस्त 2026)।

टूर्नामेंट गुवाहाटी स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) फॉर बैडमिंटन में आयोजित होगा।

16. भारत ने जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल प्रणाली किस देश से खरीदने हेतु समझौता किया?

उत्तर: 28 अगस्त 2026 को भारतीय सेना ने अमेरिका के साथ जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली खरीदने हेतु लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर हस्ताक्षर किए ।

17. भारत का पहला समर्पित क्वांटम एवं एआई विश्वविद्यालय परिसर किस राज्य में स्वीकृत हुआ? 

उत्तर: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 27अगस्त 2026 को भारत के पहले समर्पित क्वांटम एवं एआई विश्वविद्यालय परिसर को मंजूरी दी।

स्थान – आंध्र प्रदेश (अमरावती) में 

18. तमिलनाडु ने अगस्त 2026 में कितने नए हाथी गलियारे अधिसूचित किए? 

उत्तर: तमिलनाडु सरकार ने कावेरी उत्तर वन्यजीव अभयारण्य (होसुर वन प्रभाग) में तीन हाथी गलियारों को औपचारिक रूप से अधिसूचित किया।

लक्ष्य : तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच हाथियों की सुरक्षित मौसमी आवाजाही को बढ़ावा

इन तीनों गलियारों के नाम– 

1.जावलगिरी–उलिबंदा–थग्गट्टी

2.जावलगिरी–पनई–अंचेट्टी — सबसे बड़ा गलियारा

3.बिलिक्कल–जावलगिरी

19. ये हाथी गलियारे किस वन्यजीव अभयारण्य से जुड़े हैं? 

उत्तर: कावेरी उत्तर वन्यजीव अभयारण्य से (होसुर वन प्रभाग)।

20. सागर संवाद के उद्घाटन संस्करण की अध्यक्षता किस केंद्रीय मंत्री ने की? 

उत्तर: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने।

21. सागर संवाद किस संस्था द्वारा आयोजित किया गया? 

उत्तर: नेशनल शिपिंग बोर्ड (NSB) द्वारा, नई दिल्ली में।

22. सागर संवाद 2026 की थीम क्या थी? 

उत्तर: "मैरीटाइम इंडिया विज़न 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विज़न 2047 की राह तय करना।"

23. प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2026 में प्रगति (PRAGATI) की कौन-सी कड़ी की अध्यक्षता की?

उत्तर: 53वीं कड़ी की।

24. इस प्रगति बैठक में कितने रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा हुई? 

उत्तर: 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की।

25. आदि वाणी प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय ने लॉन्च किया? 

उत्तर: जनजातीय कार्य मंत्रालय ने।

26. वित्त वर्ष 2025-26 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) का संयुक्त शुद्ध लाभ कितना रहा? 

उत्तर: लगभग 10,176 करोड़ रुपये।

27. असम के लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार किस प्रवासी पक्षी की मौजूदगी दर्ज हुई? 

उत्तर: स्मू (Smew) पक्षी की, सातवीं काज़ीरंगा वाटरबर्ड काउंट 2026 के दौरान।

28. 1 अगस्त 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस योजना को ₹36,441 करोड़ के परिव्यय के साथ मंजूरी दी? 

उत्तर: पुनर्गठित खेलो इंडिया योजना को।

29. 1 अगस्त 2026 को मंत्रिमंडल ने तैरते सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु किस योजना को मंजूरी दी? 

उत्तर: प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

30. समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना का परिव्यय कितना है? 

उत्तर: ₹84,084 करोड़ । 

यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस 2025 के लाल किले से दिए गए भाषण में व्यक्त "आधुनिक समुद्र मंथन" के विज़न को साकार करती है।

31. पीएम-किसान योजना को किस वर्ष तक और कितने परिव्यय के साथ जारी रखने की मंजूरी दी गई?

उत्तर: 2030-31 तक, ₹3.15 लाख करोड़ के परिव्यय के साथ।

32. गोबरधन योजना को कितने करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मंजूरी दी गई?

उत्तर: ₹23,731 करोड़ 

उद्देश्य: कृषि अवशेष, गोबर, प्रेस मड, शहरी जैविक कचरा आदि को संपीड़ित बायोगैस (CBG), जैविक खाद और ग्रामीण आय में बदलना।

33. 1 अगस्त 2026 को संसद ने किस विधेयक को पारित कर वंदे मातरम को सांविधिक संरक्षण दिया? 

उत्तर: राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026।

यह प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 में संशोधन करता है, ताकि वंदे मातरम को वही सांविधिक संरक्षण मिले जो अभी तक केवल राष्ट्रगान (जन गण मन) को प्राप्त था।

दंड प्रावधान: जानबूझकर वंदे मातरम के गायन को रोकना, या इसके गायन में लगी सभा को बाधित करना अब 3 साल तक की कैद, जुर्माना, या दोनों से दंडनीय अपराध होगा। दूसरी बार दोषी पाए जाने पर न्यूनतम 1 साल की कैद अनिवार्य होगी।

34. भारत-भूटान लाइन ऑफ क्रेडिट की घोषित राशि कितनी है? 

उत्तर: ₹4,000 करोड़ (1 अगस्त 2026)।

35. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) ने 1 अगस्त 2026 को नौसेना को कौन-सा युद्धपोत सौंपा? 

उत्तर: आईएनएस निपुण (INS Nipun)।

36. असम सरकार ने 7 अगस्त 2026 को कौन-सी नई योजनाएं शुरू कीं? 

उत्तर: निजुत मोइना और निजुत बाबू योजना।

37. उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त 2026 को युवाओं के स्वरोजगार हेतु कौन-सी योजना चर्चा में रही?

उत्तर: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना।

38. केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम किन राज्यों की सीमावर्ती बस्तियों के लिए है? 

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)।

39. वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम कितने सीमावर्ती ब्लॉकों को कवर करता है? 

उत्तर: 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 19 जिलों के 46 ब्लॉकों को।

40. प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" अगस्त 2026 में किस तारीख को प्रसारित हुआ? 

उत्तर: 30 अगस्त 2026 को।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने