होम जीवन परिचय ज्ञान टेक्नोलॉजी शिक्षा

SIR क्या है? SIR फॉर्म कैसे भरें पूरी जानकारी

Table of Contents [Show]

     नमस्कार दोस्तों,

    जैसा कि आप सभी जानते हैं भारतीय निर्वाचन आयोग (Election commision of india)  के द्वारा पिछले वर्ष जून 2025 में  देश में SIR की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई थी । SIR की प्रक्रिया अलग-अलग फेज में संपन्न कराई जाएगी जिसमें फेज वन में बिहार तथा फेज- 2 में देश के 12 राज्य तथा फेज -3 में देश के 16 राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेशों में भी में SIR की प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है ।

    आज के हमारे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि SIR की Full Form क्या है, SIR क्या है, SIR क्यों करवाया जाता है, SIR form कैसे भरें । तो चलिए शुरू करते हैं

    SIR क्या है 

    SIR की फुल फॉर्म ऽpecial Intensive Revision है SIR की प्रक्रिया भारतीय चुनाव आयोग मतदाता सूचियों के सत्यापन तथा रिवीजन एक निश्चित समय अंतराल के बाद देशभर में करवाता है । भारतीय संविधान का आर्टिकल 324 section 21(3) "Representation of the people Act" 1950 भारतीय निर्वाचन आयोग को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी authority की परमिशन के बिना भारत के किसी भी राज्य में SIR करवा सकता है ।

    SIR क्यों करवाया जाता है

    SIR  का मूल उद्देश्य भारत में मतदाता सूचियों की सत्यता का निर्धारण करना है , इस प्रक्रिया में मृतकों को मतदाता सूची से हटाना,मतदाता जो एक जगह से दूसरी जगह Shift हो चुके है उनका आकलन,भारत में असंवैधानिक तरीके से रह रहे वोटरों को मतदाता सूची से हटाना, नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना, duplicate वोटरों को मतदाता सूची से हटाना शामिल हैं ।

    SIR Form कैसे भरें 

    SIR की प्रक्रिया को संपन्न करने के लिए BLOs घर-घर जाकर SIR Forms वितरित कर रहे हैं । यदि आप इस फॉर्म को खुद से भरना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप यह कैसे कर सकते हैं 

    SIR Form का प्रारूप कुछ इस तरीके का है



    फॉर्म भरते वक्त आपको इन दो बातों का ध्यान रखना है -

    1. यदि आपका नाम 2003 की SIR सूची में है तो आपको शुरुआत में दिए हुए दो कॉलम में से बाए तरफ दिए गए कलम को भरना है

    अब प्रश्न यह होता है कि कैसे पता करें कि मेरा नाम 2003 की  सूची में है या नहीं 

    इसके लिए आप इस लिंक पर जाएं Click Here
    इस लिंक पर क्लिक करनेके बाद  आपके सामने यह पेज ओपन होगा




    (i) अपना जिला चुने 
    (ii) जिले के बाद अपनी विधानसभा चुने 
    (iii) पोलिंग स्टेशन का नाम चुने 

    इसके बाद आपको पीडीएफ फाइल मिलेगी उसे डाउनलोड कर ले और पीडीएफ में अपना नाम सर्च करें या खोजें। यदि पीडीएफ फाइल आपके स्मार्टफोन में लोड नहीं हो रही है तो आप लैपटॉप में डेस्कटॉप पर कोशिश कर सकते हैं। 

    इस पीडीएफ फाइल में आपके पोलिंग बूथ के सभी वोटरों का नाम शामिल होगा यदि इस पीडीएफ फाइल में आपको आपका नाम मिल जाता है तो आप ऊपर दिए गए दो कॉलम में से इस बाएं वाले कॉलम को भरिए ।


    पिछले SIR की मतदाता सूची में मतदाता का विवरण
    मतदाता का नाम:   उस लिस्ट में आपका जो नाम है उसे यहां भरिए।
    EPIC नंबर (यदि उपलब्ध हो): यदि उस लिस्ट में आपके नाम के सामने आपका पहचान पत्र संख्या लिखा है तो उसे यहां डाल दीजिए अगर नहीं लिखा तो इसे खाली छोड़ दीजिए।
    रिश्तेदार का नाम: उस लिस्ट में आपके रिश्तेदार का नाम आपका नाम के सामने लिखा होगा उसे यहां डालिए।
    सम्बन्ध: आपका आपके रिश्तेदार से संबंध भी उस लिस्ट में लिखा होगा उसे यहां भरिए  ।
    ज़िला: उस लिस्ट की शुरुआत में आपके जिले का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
    राज्य: उस लिस्ट की शुरुआत में आपके राज्य का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
    AC का नाम: उस लिस्ट की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए।
    AC संख्या/नाम भाग संख्या क्रम संख्या
    उस लिस्ट की शुरुआत में आपकी विधानसभा का जो भी नाम लिखा है उसे यहां पर डालिए। उस लिस्ट की शुरुआत में जो भी भाग संख्या लिखी गई है उसे यहां भरिए उस लिस्ट में जिस भी नंबर पर आपका नाम लिखा हुआ है उसे नंबर को यहां पर डालें 
    एक टिप्पणी भेजें

    इसे शेयर करें

    Popular Posts

    Follow Us

    Categories

    Copyright ©2025-26 All Rights Reserved By Vikkiwrites