What is the planet in Hindi | ग्रह क्या है

 नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम planets kya hote hai  इसके बारे में जानेंगे। प्लानेट को हिंदी में" ग्रह" कहते हैं। ग्रहों से जुड़े आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे तो आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिएगा -

ग्रह क्या होते हैं (what are planets in Hindi)


हमारी पृथ्वी से 100 किलोमीटर की ऊंचाई के बाद अंतरिक्ष शुरू हो जाता है। "अंतरिक्ष में हमारी पृथ्वी के जैसे बहुत सारे गोलाकार पिंड हैं जो कि सूर्य के चारों ओर एक निश्चित कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते रहते हैं और इन्हीं गोलाकार पिंडों को ग्रह कहते हैं"। हमारे सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर अंडाकार (elliptical orbit) कक्षा में घूमते हैं ये ग्रह सूर्य के चारों ओर तो घूमते ही हैं साथ ही अपनी धुरी पर भी घूमते हैं अंतरिक्ष में सूर्य ,ग्रह, तारे और कई सारे पिंड उपस्थित है जो कि सदैव गतिमान रहते हैं यह सब मिलकर एक आकाशगंगा का निर्माण करते हैं। ऐसे ही अंतरिक्ष में अनगिनत आकाशगंगा उपस्थित है।
सूर्य और उसकी परिक्रमा करने वाले ग्रहों के समूह को सौरमंडल (the solar system) कहां जाता है।

ग्रह कितने होते हैं

हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह है जो कि सूर्य के चारों ओर अपनी अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हैं और अपनी धुरी पर भी घूमते हैं। पहले ग्रहों की संख्या 9 थी जिसमें प्लूटो भी शामिल था । 2006 के बाद इंटरनेशनल एस्टॉनोमिकल यूनियन ने प्लूटो का आकार छोटा होने के कारण इसे एक बोना प्लानेट( dwarf planet)कैटेगरी में शामिल कर दिया। अतः अब यह एक ग्रह नहीं है।

सूर्य से दूरी के आधार पर ग्रहों का क्रम
(1-सबसे नजदीक,8-सबसे दूर से)
1. बुध (mercury)
2.शुक्र(Venus)
3.पृथ्वी(earth)
4.मंगल(marsh)
5.बृहस्पति(Jupiter)
6.शनि(saturum)
7.अरुण(Uranus)
8.वरुण(Neptune)

ग्रहों के आकार के आधार पर ग्रहों का क्रम
(1-सबसे बड़ा, 8-सबसे छोटा)
1. बृहस्पति(Jupiter)
2. शनि(saturum)
3. अरुण(Uranus)
4.वरुण(Neptune)
5. पृथ्वी(earth,)
6. शुक्र(Venus)
7. मंगल(marsh)
8. बुध(mercury)


ग्रह सूर्य के चारों ओर क्यों घूमते हैं


सूर्य के गुरुत्वाकर्षण के कारण सभी ग्रह एक नियमित कक्षा में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं क्योंकि ग्रह वृत्ताकार कक्षा में गति करते हैं अतः गुरुत्वाकर्षण बल को अभिकेंद्र बल संतुलित करता है।

ग्रह किस से बने होते हैं


हमारे सौरमंडल के ग्रह चट्टानों ,धूल कणों व गैसों से मिलकर बने हुए होते हैं। इसीलिए ग्रहों को दो भागों में बांटा गया है प्रथम -स्थलीय ग्रह तथा दूसरा -गैसीय ग्रह


शुक्र ग्रह बुध ग्रह की तुलना में अधिक गर्म क्यों है (why Venus is hotter than mercury)


यदि सूर्य से दूरी के आधार पर देखा जाए तो बुध सबसे नजदीक होने की वजह से अधिक गर्म होना चाहिए था पर ऐसा नहीं होता है यह देखा जाता है कि शुक्र ग्रह बुध ग्रह से अधिक गर्म होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बुध ग्रह के वायुमंडल में कोई गैसे उपस्थित नहीं है इसीलिए सूर्य का इस पर पड़ने वाला संपूर्ण प्रकाश परावर्तित हो जाता है जबकि शुक्र ग्रह के वायुमंडल में गैसों (97%CO2 )की उपस्थिति के कारण जब इस पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो यह प्रकाश इन गैसों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और शुक्र ग्रह का तापमान अधिकाधिक हो जाता है।

हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र ग्रह है जबकि सबसे ठंडा ग्रह वरुण है।

ग्रहो से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां नीचे टेबल में दी गई-





ग्रह जानकारियां
बुध(mercury) 1. इसकी सतह पर कोई जल नहीं है।
2. यह काफी गर्म है।
3. इसके वायुमंडल में गैसे उपस्थित नहीं है।
4. यह सूर्य का चक्कर 87 दिन 23 घंटे में पूरा करता है।
5. यह सूर्य से सबसे नजदीक तथा सबसे छोटा ग्रह है।
शुक्र(Venus) 1. यह सूर्य से दूसरा सबसे नजदीकी ग्रह है।
2. इसे सुबह का तारा व शाम का तारा भी कहा जाता है।
3. यह सबसे चमकीला ग्रह है।
4. यह सूर्य का एक चक्कर लगाने में 225 दिन लगाता है।

5.इसे पृथ्वी का जुड़वा ग्रह भी कहा जाता है।
पृथ्वी (earth) 1. अधिकतम जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह कहते हैं।
2. यह सूर्य से दूरी पर तीसरे नंबर पर है।
3. आकार में यह पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।
4. यह सूर्य का चक्कर 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट में पूरा करता है।
मंगल(marsh) 1. इसे लाल करो कहा जाता है क्योंकि इसमें आईरन ऑक्साइड अधिक मात्रा में उपस्थित है।
2. इस ग्रह के दो उपग्रहों फोटोस तथा डिमोस है।
3. ग्रह पर वायुमंडल होने के कारण यह जीवन की संभावना है।
4. यह सूर्य से दूरी पर चौथे स्थान पर है।
बृहस्पति(marsh) 1. यह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
2. इस के उपग्रहों की संख्या 63 है।
3.आकार में बड़ा होने के कारण इसे मास्टर ऑफ गॉड कहा जाता है।
4. सूर्य से दूरी पर यह हो पांचवे स्थान पर है।
शनि(saturum) 1. बृहस्पति के बाद आकार में और दूसरा सबसे बड़ा ग्रह रहा है।
2. इस के उपग्रहों की संख्या साठ हैह।
3. इस ग्रह का घनत्व सबसे कम है।
4. सूर्य से दूरी पर यह छठे स्थान पर है।
अरुण(Uranus) 1. सूर्य से दूरी पर यह सातवें स्थान पर है।
2. ऐसे लेटा हुआ ग्रह भी कहा जाता है ।
3. इसकी सतह पर मीथेन गैस उपस्थित है।
4. यह पहला ग्रह था जिसे टेलिस्कोप से खोजा गया।
वरुण(Neptune) 1. यह सूर्य से दूरी पर आठवें स्थान पर है।
2. यह सूर्य से सबसे दूर होने के कारण सबसे ठंडा ग्रह है।
3.इसके उपग्रहों की संख्या 8 है।
4. मीथेन गैस की उपस्थिति इस ग्रह पर है।


Planet kya hai, what is the planet, planets kitne hai
What is the planet




आज के इस आर्टिकल में इतना ही हमें अपना समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने