नमस्कार दोस्तों यदि आप मोबाइल फोन, कंप्यूटर , लैपटॉप या टीवी जैसे उपकरणों का उपयोग करते हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि Blue cut lens kya hote hai और ये किस प्रकार आपके लिए उपयोगी है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा हम आपके blue lens से जुड़े सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
Blue cut lens क्या होते हैं
चलिए सबसे पहले यह जानते हैं कि Blue cut का अर्थ क्या होता है Blue का अर्थ है नीला तथा cut का है काटना।
Blue cut lens : ऐसा लेंस होता है जो नीले प्रकाश को काटता है। सूर्य से आने वाले प्रकाश या मोबाइल कंप्यूटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से निकलने वाला प्रकाश हो। इस प्रकाश में पराबैगनी किरणे (UV rays) होती हैं जो कि अदृश्य होती है तथा यह उच्च आवृत्ति व अधिक ऊर्जा की होती है इन्हें हम अपनी सामान्य आंखों से नहीं देख सकते हैं। इसे ही नीला प्रकाश कहा जाता है।
जब हम Blue cut lens वाला चश्मा अपनी आंखों में पहनते हैं। तब यह नीला प्रकाश हमारी आंखों तक नहीं पहुंच पाता तथा हमारी आंखों की इस प्रकाश से रक्षा करता है।
अब सवाल यह उठता है कि हम इस नीले प्रकाश को अपनी आंखों में क्यों नहीं पहुंचने दे रहे हैं या क्या यह नीला प्रकाश हमारी आंखों के लिए खतरनाक है। आइए इसे समझते हैं।
क्या पराबैगनी किरणे हमारी आंखों के लिए खतरनाक है
देखिए डॉक्टर्स का कहना है कि मोबाइल कंप्यूटर या लैपटॉप जैसे उपकरणों से निकलने वाली पराबैगनी किरणे (नीला प्रकाश) हमारी आंख की रेटिना को नुकसान पहुंचाती है या नहीं इस बात का कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिल पाया है।
यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि पराबैगनी प्रकाश की मात्रा कितनी है क्योंकि यदि आंखों पर पड़ने वाला पराबैगनी प्रकाश बहुत अधिक मात्रा में होगा तो यह यकीनन आपकी रेटिना को डैमेज कर देगा तथा रेटीना डैमेज होने से आप हमेशा के लिए अंधे हो जाएंगे और इसका कोई इलाज भी नहीं है।
इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने निकलने वाला नीला प्रकाश बहुत कम होता है। पर आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के का बहुत अधिक उपयोग करते हैं तब इससे आंख संबंधी अन्य बीमारियां होने की संभावना है तथा यह हमारी नींद को भी बिगाड़ देता है।
रात को mobile computer या लैपटॉप का उपयोग करने से नींद क्यों नहीं आती है
हमारे मस्तिष्क में पीनियल ग्रंथि एक हार्मोन उत्पन्न करती है जिसे मेलाटोनिन कहते हैं इसी हार्मोन की मात्रा पर हमारा नींद आना या न आना निर्भर करता है।
जब दिन का समय होता है सूर्य की रोशनी में नीले प्रकाश की उपस्थिति के कारण हमारा मस्तिष्क इस हार्मोन को कम कर देता है और हमें नींद नहीं आती है।
जब रात का समय होता है तब सूर्य ढल चुका होता है तथा नीले प्रकाश की अनुपस्थिति के कारण हमारा मस्तिष्क इस हार्मोन को अधिक मात्रा में उत्पन्न करता है और हमें नींद आ जाती है।
आजकल लोग रात को भी मोबाइल लैपटॉप का इस्तेमाल करने लग गए हैं जिससे निकलने वाला नीला प्रकाश हमारे मस्तिष्क को यह संदेश देता है कि अभी दिन है और मस्तिक मेलाटोनिन का स्राव कम कर देता है जिससे हमें नींद की समस्या उत्पन्न हो जाती है। तथा इन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल बंद करने के बहुत समय समय बाद हमें नींद आती है।
Blue cut lens के फायदे
- यदि हम इन लेंस इसका उपयोग करते हैं तब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करने के बावजूद हम कई आंख संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं।
- यदि हम रात को इस लेंस को पहनकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करते हैं तब हमें हमारी नींद संबंधी समस्या से निजात मिल सकता है।
- पराबैगनी प्रकाश की अधिक मात्रा हो जाने पर यह हमारी आंख की रेटिना को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
Blue cut lens को कैसे पहचाने
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि कोई लेंस blue cut है या नहीं तो आपके पास एक blue light लेजर होना आवश्यक है जोकि बहुत अधिक मात्रा में नीले प्रकाश को छोड़ता है जब इस नीले प्रकाश को इस लेंस के ऊपर डाला जाता है तो यह लेंस से टकराकर वापस आ जाता है और उसे भेद नहीं पाता है पर यदि लेंस सामान्य होगा तो यह प्रकाश उस लेंस को भेदकर पार आ जाएगा। blue light लेजर आपको किसी भी आंख की जांच करने वाले के पास मिल जाएगा।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि Blue cut lens क्या होते हैं तथा यह किस प्रकार उपयोगी हैं हम आप को यही सलाह देंगे कि इन लैंसेज का उपयोग करने से पहले आप अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें तभी आप इनका उपयोग करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQs)
प्रश्न 1-Blue cut lens किस पदार्थ से बने होते हैं?
यह लेंसैज CR-39 प्लास्टिक पॉलीमर से बने हुए होते हैं तथा इनका वजन कांच के वजन से लगभग आधा होता है।
प्रश्न2- क्या Blue cut lens व computer glass एक ही होते हैं?
जी हां यह दोनों एक ही है।
प्रश्न3- क्या Blue cut lens व Blue block lens में क्या अंतर है?
प्रश्न3- क्या Blue cut lens व Blue block lens में क्या अंतर है?
यह दोनों लैंसेज भी एक ही होते हैं बस नाम का फर्क है।
प्रश्न2- भारत में blue cut lens की कीमत कितनी है?
भारत में ब्लू कट लैंसेज की कीमत 500 रुपए से शुरू है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं।
![]() |
| Blue cut lens kya hote hai |
आशा करता हूं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तथा आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ भी शेयर कीजिए।
Source- internet research
